Tech

आपके खाने में क्या मिला है? कहीं नुकसानदायक चीजें तो नहीं खा रहे आप, बताएगा Xume App

Written by Admin

बाजार में तमाम प्रोडक्ट्स: क्या आप सच में सुरक्षित हैं?

Xume App: बाजार से पैकेज्ड फूड खरीदते वक्त क्या आप उस आइटम की न्यूट्रिशनल वैल्यू और इंग्रेडिएंट्स चेक करते हैं? चेक कर भी लें, तो क्या आप समझ पाते हैं कि ये आपके लिए कितने सेफ हैं? आजकल मार्केट में तमाम ऐसे प्रोडक्ट बिकते हैं, जिनकी पैकेजिंग तो हेल्थी चॉइस के रूप में होती है, लेकिन उनमें कई ऐसे इंग्रेडिएंट्स होते हैं, जो नुकसान पहुंचा सकते हैं। सभी प्रोडक्ट्स खुद को हेल्दी बताकर ही अपनी मार्केटिंग करते हैं। ऐसे में आपको ये कैसे पता चलेगा कि कौन-सा प्रोडक्ट आपके लिए सही है और कौन-सा नहीं?

Xume ऐप: आपका डिजिटल हेल्थ असिस्टेंट

डिजिटल वर्ल्ड में आपको ये पता लगाने के लिए किसी की जरूरत नहीं है। आप अपने फोन का इस्तेमाल करके इसका पता लगा सकते हैं। दरअसल, एक ऐसा ऐप है, जो मार्केट में मिलने वाले तमाम प्रोडक्ट्स को स्कैन करके उनके इंग्रेडिएंट्स और एडिटिव्स के बारे में बताता है। हम बात कर रहे हैं Xume ऐप की, जिसे आप फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

Xume ऐप: फाउंडर और यूनीक फीचर्स

Xume ऐप के फाउंडर अक्षय जलान हैं। ये मुंबई बेस्ड कंपनी है, जो पैकेज्ड फूड्स को स्कोर देती है। ये अपनी तरह का पहला ऐप है, जिसमें पैकेज्ड फूड्स के लिए स्कोरिंग और रिकमेंडेशन जैसी सुविधा मिलती है। इस ऐप को आप Apple App Store या गूगल Play Store से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आपको ऐप में साइन-अप करना होगा। आप अपने गूगल अकाउंट के जरिए सीधे साइन-अप कर सकते हैं।

>> Phone में CricFy TV का उपयोग कैसे करें: Full Information

Xume ऐप का उपयोग कैसे करें?

चूंकि आप पहली बार इस ऐप को यूज कर रहे हैं, तो आपको अपनी तमाम डिटेल्स एंटर करनी होती हैं। सबसे पहले आपको अपना नाम, उम्र, मोबाइल नंबर और दूसरी डिटेल्स देनी होंगी। इसके बाद आप किस तरह की डाइट फॉलो कर रहे हैं ये बताना होगा। इन सभी के बाद Xume का सेटअप पूरा हो जाएगा।

Xume ऐप का उपयोग: आसान और सुविधाजनक

इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है। ऐप में पहले से ही 1 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स का डेटा मौजूद है। हालांकि, आप चाहें तो अलग से भी किसी प्रोडक्ट को चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको स्कैनर ऑन करना होगा और उस प्रोडक्ट के इंग्रेडिएंट्स वाले हिस्से को स्कैन करना होगा। ऐसा करते ही आपकी स्क्रीन पर प्रोडक्ट की डिटेल्स आ जाएंगी। ऐप आपको उस प्रोडक्ट का स्कोर बताएगा और उसमें कौन-कौन से इंग्रेडिएंट्स मौजूद हैं, इसकी भी जानकारी देगा।

Xume ऐप की सब्सक्रिप्शन प्लान्स

हालांकि, ये ऐप हमेशा के लिए फ्री नहीं है। आपको इसका फ्री ट्रायल कुछ दिनों के लिए मिलेगा। इसके बाद आपको सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा। इसका मंथली सब्सक्रिप्शन 1299 रुपये का है। वहीं ईयरली सब्सक्रिप्शन के लिए आपको 8,399 रुपये देने होंगे।

निष्कर्ष

Xume ऐप आपके खाने की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक बेहतरीन टूल है। यह आपको पैकेज्ड फूड्स के इंग्रेडिएंट्स और न्यूट्रिशनल वैल्यू की जानकारी देता है, जिससे आप सही और सुरक्षित भोजन का चयन कर सकते हैं। इसे आज ही डाउनलोड करें और अपनी हेल्थ को सुरक्षित बनाएं।

About the author

Admin

Tech Writer - 200+ articles published on Edu Tech Gyan since 2021
For as long as I can remember, I have been interested in technology. I have loved gadgets and understanding how things work since a young age. Since graduating, I've worked for tech companies.

Leave a Comment